हुज़ूर मुजाहिदे मिल्लत के हजारो दीवाने मिर्जापुर से धाम नगर उड़ीसा हुए रवाना
उर्स में शामिल होने के लिए मिर्जापुर से नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन से मुरीदैन का जत्था हुआ रवाना

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से जुमेरात को हुजूर मुजाहिदे मिल्लत के दीवाने उर्स मुकद्दस में शिरकत करने के लिए नंदनकानन एक्सप्रेस से उड़ीसा रवाना हुए। जिसकी सरबराही राशिद बेग मिंटू व सोहराब खां ने की। हुजूर सैदुस्सकलैन, सैयदुल आरफीन, फातहे अरबो अजम, मुनाजरे इस्लाम, शैदाए सैयदुस्सकलैन, सैयदना शेख अब्दुल कादिर जिलानी व खलीफ-ए- इमामे अहले सुन्नत, मुजद्दीदे दीने मिल्लत हज़रत अल्लामा व मौलाना अहमद रज़ा खान फ़ाज़िले बैरेली व रईसे आज़म उड़ीसा मौलाना शाह सैयद मोहम्मद हबीबुर्रहमान कादरी अब्बासी, हाश्मी रज़ि. जिनका आस्ताना व खानकाह कस्बा धाम नगर शरीफ ज़िला भद्रक उड़ीसा में स्थित है। उनके मुरीदैन पूरी दुनिया मे है जो उनके उर्स मुबारक के मौके पर आकर फैजियाब होते है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से शाम साढ़े 5 बजे कसीर तायदाद में उनके मुरीदैन उड़ीसा रवाना हुए। ज्ञात हो कि हुजूर मुजाहिदे मिल्लत का उर्स मुबारक 8 व 9 नवम्बर को होगा। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, औराई व ज्ञानपुर से हजारो की संख्या में धाम नगर शरीफ उड़ीसा के लिए रवाना हुए। जिनमे मुख्य रूप से सोहराब खां, राशिद बेग मिंटू, हैदर संजरी, सैफ सिद्दीकी, रिजवान उर्फ चंदू खां, नूर मोहम्मद, शाहिद सिद्दीकी मोनू, हसनैन सिद्दीकी, मेराज हबीबी, शेर खां, फैसल खां, मो. इरफान सिद्दीकी, इरशाद सिद्दीकी, शहबाज खां, फ़ैयाज़ खां, जैद खां, जीशान अंसारी, शाहिद सिद्दीकी, सोनू खां, इमरान खां, सलीम खां, शाहरुख खां आदि रवाना हुए।



