Azamgarh News:खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ठेकमा में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी का भव्य स्वागत एवं सम्मान

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ठेकमा में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी का भव्य स्वागत एवं सम्मान

ठेकमा /आजमगढ़।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ठेकमा में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी के पदभार ग्रहण करने पर बृहस्पतिवार को उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग तथा विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

स्वागत समारोह में एआरपी प्रज्ञा त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ ठेकमा के मंत्री प्रेम नारायण सिंह एवं कोषाध्यक्ष लल्लन यादव, विशिष्ट बीटी सी संघ के मनोज राय,जिला संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह, विजयंत सिंह, जूनियर शिक्षक संघ ठेकमा के अध्यक्ष अजीत राय, पवन राय, अलका राय, सचिन कश्यप, सदाशिव तिवारी, शिक्षा मित्र संघ के ओमप्रकाश यादव, अनुदेशक संघ के मनीष गुप्ता, हरि प्रकाश, प्रमोद मौर्य तथा बीआरसी ठेकमा से देवेन्द्र सिंह, अमित राय, सुनील यादव, बृजेश यादव, चंदन कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में शैक्षिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता तथा नवाचार को नई दिशा एवं गति मिलेगी।

अपने संबोधन में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के सफल, प्रभावी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button