बाटेंगे तो काटेंगे के बयान को कांग्रेस के मनीष ओझा ने बताया नफरत फैलाने की साजिश‌। 

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता।

देवरिया।

 

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिये गये बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान के विरोध में यूथ कॉंग्रेस (पूर्वी उत्तर प्रदेश) के प्रदेश सचिव मनीष ओझा ने शहर के प्रमुख चौराहों पर न बटेंगे न कटेंगे एक है और एक रहेंगे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूँ मैं लिखा होर्डिंग लगवाया

 

दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को गोरखपुर शहर के गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र तिराहे एवं शास्त्री चौक पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व में दिए गए बयान पर होर्डिंग्स के माध्यम से पलटवार करते हुए न बटेंगे न कटेंगे एक है और एक रहेंगे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूँ मैं लिखा होर्डिंग विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता एवं प्रदेश सचिव भारतीय युवा कॉंग्रेस (पूर्वी उत्तर प्रदेश) मनीष ओझा ने लगवाया साथ ही एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह बताया है कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया बयान भड़काऊ बयान बाजी के सज्ञान में आता है एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button