स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास – *अताउल अंसारी*

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहीl भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गयी।

क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है कि वह अपने शरीर पर कुछ समय दे सके। जिसका परिणाम ये हो रहा है कि युवावस्था में ही सभी बीमार होते जा रहे हैं। सभी लोग मान ले और ठान ले कि अपने जरूरत के कामों के साथ-साथ रोज सुबह 30 मिनट का योग व्यायाम भी जरूर करेंगे तो सभी स्वस्थ रहेंगे। जब आप स्वस्थ रहेंगे तो आपका परिवार तरक्की करेगा और जब आपका परिवार तरक्की करेगा तो निश्चित ही हमारा देश भी तरक्की करेगा।

*बिरनई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुश्ताक अंसारी और समाजसेवी बेचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।*

साइकिल यात्रा आरंभ होकर गोपीगंज, पड़ाव, गेराई, भगवतपुर, केड़वरिया, पूरे रजई, झम्मनपुर, दल्लूपुर, आनापुर होते हुए तिलंगा में बाबा तिलेश्वरनाथ धाम पहुंची।

वहां पहुँचने पर तिलंगा के ग्रामवासियों ने सभी साइकिल चालकों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 

साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर तिलंगा, गुलौरी, अमिलौर, गुदरीपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए रामपुर घाट पर इसका समापन हुआ ।

बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में महाबली सिंह, कल्लू यादव, राजधर दुबे, सरफराज अहमद, कमलेश विश्वकर्मा, अबरार हाशमी, कमलेश कश्यप, प्रमोद मौर्य, महमूद आलम, राजीव जायसवाल, आलम अंसारी, इम्तियाज अहमद, फैज आलम, शमशुल आरफीन, अज़हान खान, आलिम खान, अबू दर्दा अंसारी, अबू हुरैरा अंसारी, अज़हर जमाल, शिवम उपाध्याय समेत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button