जो हत्या आरोपित लगभग 5 वर्षों से चल रहे थे फरार मुखबीर की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें मुंबई से कर लिया गिरफ्तार, घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है

जब मुखवीर ने किया हरकत तब गिरफ्तारी मे हुई बरकत

घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है

रिपोर्ट:रोशन लाल

यह जानकारी देते हुए यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव व अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मेंहनगर थाने में हत्या वह अन्य मुकदमों में अनिल यादव, दिनेश यादव व बेलास यादव निवासी मालपार थाना मेंहनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इन पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया है।एसटीएफ इनकी तलाश में जुटी थी। इनकी लोकेशन महाराष्ट्र प्रांत के थाणे में मिली। जिस पर टीम थाणे गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने ठाकुर माल के पास बस स्टॉप काशीमीरा से तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बेलास यादव ने बताया कि अवधेश से भूमि विवाद चल रहा था। बेलास के बड़े भाई मारकंडेय यादव की अवधेश आदि ने 2001 में हत्या कर दी थी। मारकंडेय यादव की हत्या का बदला लेने के लिए उसके पुत्र सतीश ने बेलासा यादव, अनिल यादव व दिनेश यादव की मदद से अवधेश यादव की 2019 में हत्या कर दिया। इसी मामले में तीनों वांछित चल रहे थे। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लाने की कवायद में टीम जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button