कुल्लू: एसडीएम पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप, दी सफाई

[ad_1]

कुल्लू, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का सरकारी वाहन चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एसडीएम की गाड़ी को रोककर उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, स्थानीय युवकों ने यह भी आरोप लगाया है कि एसडीएम ने शराब पीकर कुछ गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया है। वे खतरनाक ड्राइविंग कर रहे हैं और खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन आरोपों पर एसडीएम ने सफाई दी है।

जानकारी के अनुसार, वीडियो 24 दिसंबर की रात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठे देखा गया है। इस दौरान कुछ युवक उनकी गाड़ी की चाबी निकालने का भी प्रयास कर रहे हैं। इस बीच एसडीएम भी युवकों का फोन छीनते हुए नजर आए। वीडियो में कुछ युवक एसडीएम पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहे हैं और उनकी गाड़ी के हुए नुकसान का भी मुआवजा मांग रहे हैं।

एसडीएम विकास शुक्ला ने सभी वायरल वीडियो में युवकों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। एसडीएम ने बताया कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि एक वीडियो ट्रेंड कर रह रहा, जिसमें कुछ लोग झगड़ रहे हैं। यह वीडियो उस समय का है जब हमने कसोल में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। इस दौरान हमने बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण अभियान के दौरान कुछ लोग झगड़े थे, हमने उनको समझाने की भी कोशिश की। बाद में उन्हीं में से कुछ लोगों ने रास्ते में घात लगाकर हमसे बदतमीजी की। हमने उनको समझाने की बहुत कोशिश की कि यह अवैध अतिक्रमण का मामला है, इसमें हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते।

उन्होंने आगे कहा कि हमें अवैध अतिक्रमण जबरदस्ती हटाना पड़ा। इसमें ऐसा कुछ नहीं था कि हमने कोई बदतमीजी की किसी के साथ या कोई लड़ाई झगड़ा किया। वायरल वीडियो में लोग बोल रहे हैं कि हमने किसी गाड़ी को टक्कर मारी है, ये झूठ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, मेरी गाड़ी में भी कोई नुकसान नहीं है। किसी भी गाड़ी को हमने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। अगर ऐसा होगा तो हम नुकसान की भरपाई जरूर करते, लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई। किसी ने भी पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज भी नहीं कराई और ना ही हमसे किसी ने इस तरह का कोई मुआवजा मांगा। हमने आरोप लगाने वालों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। जल्दी ही वो सब सामने आऐंगे।

–आईएएनएस

एफजेड/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button