नगर पालिका परिषद में हो रहे विकास कार्यों का नगर अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

 

बरहज नगर पालिका परिषद गौरा बरहज अध्यक्ष द्वारा नगर में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया सर्वप्रथम न्यू जेनिथ पब्लिक स्कूल नंदना वार्ड उत्तरी पश्चिमी वार्ड संख्या 17से लेकर बरहज बाई पास मार्ग तक

चल रहे इंटरलॉकिंग के काम का निरीक्षण किया तदुपरांत नगर के आश्रम गेट से लेकर मुख्य चौराहे तक चल रहे नाले के निर्माण कार्य का अवलोकन किया सात नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के साथ नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी तथा और अभियंता के द्वारा दर्ज की गई शिकायत का निस्तारण भी किया। आगे उन्होंने बताया कि नगर के विकास के लिए मेरा पूरा प्रयास है की हर तरफ मार्ग एवं जल निकासी की व्यवस्था ठीक हो जिससे कि मेरे नगर की स्वच्छता बनी रहे।

Related Articles

Back to top button