बिहार : महाकुंभ हादसे पर बोले दिलीप जायसवाल, 'उम्मीद से ज्यादा लोग आए'

[ad_1]

पटना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु संगम के तट पर आए, उत्तर प्रदेश सरकार और भी अच्छे इंतजाम कर रही है।

दिलीप जायसवाल ने कहा, “प्रयागराज की घटना दुखद है। भगवान उन पुण्य आत्माओं को शांति दे, जिनके साथ यह घटना घटी है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने महाकुंभ को लेकर बहुत अच्छा इंतजाम किया है। लेकिन करोड़ों की भीड़ आई है, जिसके कारण यह घटना घटी है। सरकार और भी कोशिश कर रही है कि कुंभ में क्या इंतजाम किया जा सकता है। इस बार कुंभ में उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई है। हमने सोचा था कि इतनी ज्यादा भीड़ शायद नहीं आएगी, लेकिन लोगों की श्रद्धा के कारण इतनी भीड़ हुई।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से कांग्रेस ने हिंदू धर्म पर सवाल उठाया और लोगों का मजाक उड़ाया कि गंगा स्नान करके क्या होगा, तो ऐसे में सभी सनातनी गंगा स्नान करने जाएंगे। वे कांग्रेस को इस देश में धोने का काम करेंगे। हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि राजनीतिक लोग धर्म का भी मजाक उड़ाते हैं। अगर उनको हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म के बारे में बोलकर दिखाएं। उनको यह बोलने की हिम्मत है कि – हज में लोग क्यों जाते हैं, इससे क्या गरीबी दूर हो जाएगी?”

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी किसी के धर्म पर सवाल नहीं उठाती। हमें महाकुंभ के साथ हज पर भी आस्था है। हमें सभी तरह के पूजा-पाठ और इबादत पर आस्था है। लेकिन जो लोग धर्म का मजाक उड़ाते हैं, वे सभी पापी लोग हैं।

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी के बारे में लोग बताते हैं कि उनके दिमाग का विकास नहीं हो पाया। कभी भी वह केजरीवाल के साथ दिखते हैं और कभी उनको गाली देते हैं, ये नहीं चलने वाला है।”

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button