कांग्रेस पूर्वांचल के लोगों के साथ खड़ी है, अजय राय ने भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

[ad_1]

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

अजय राय ने कहा कि दिल्ली शीला दीक्षित जी द्वारा किए गए काम को याद कर रही है। दिल्ली की जनता चाहती है कि यहां फिर से कांग्रेस की सरकार बने। पूर्वांचल के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हम दिल्ली में एक अलग मंत्रालय बनाएंगे। इस मंत्रालय के लिए अलग से बजट आवंटित होगा। महाकुंभ की तरह छठ महापर्व का आयोजन करेंगे। पूर्वांचलियों के आर्थिक उत्थान और उनकी जीवन शैली को औसत से बेहतर बनाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के लोग पूर्वांचल के लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ केजरीवाल कहते हैं कि पूर्वांचलियों के फर्जी वोट जुड़वाए जा रहे हैं। उनके द्वारा यमुना को गंदा किया जा रहा है। इस तरह के बयान देकर पूर्वांचल के लोगों को अपमानित किया जा रहा है, जबकि दिल्ली को बनाने में पूर्वांचलियों का बहुत बड़ा योगदान है। आज दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा, उनके पास रोजगार नहीं है, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं हैं। इसलिए मैं अपने पूर्वांचल के भाई-बहनों से कहना चाहूंगा, कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। कांग्रेस ने जो वादा किया है, वो जरूर पूरा करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अजय राय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए कांग्रेस ने बहुत काम किया था, जैसे फ्लैट्स का वितरण और कॉलोनियों को अधिकृत करना आदि। केजरीवाल और भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या की तरह बर्ताव किया। इस दिल्ली को बनाने में पूर्वांचलों का बड़ा योगदान है। इन लोगों ने उनका जीवन बेहतर नहीं किया। कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

महाकुंभ में भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई। इस पर उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। सरकार ने पूरी तरह से संज्ञान नहीं लिया, सरकार विफल है। सरकार भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाई, केवल इंवेंट किया।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा की सेटिंग हुई है इसलिए नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा बाहर हैं। इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि केजरीवाल को हरियाणा चुनाव से पहले रिहा किया जाता है, इससे साबित होता है कि केजरीवाल भाजपा की बी टीम के रूप में हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button