गांधी जी के विचारों पर चलना ही उनके प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया उनको याद 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को नगर के गांधी पार्क ज्ञानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उनकी प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्ला तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान का पाठ कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता राजेश्वर दूबे, मो.हसनैन अंसारी व सुरेश उपाध्याय ने कहा कि देश में कतिपय शक्तियां गांधी जी के बारे में इतिहास को तोड़मरोड़कर पेश करते हुए लोगों को गुमराह करने की साजिश कर रही हैं। जिससे सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। जितना की पहले थी। उनके विचारों पर चलकर ही देश और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया जा सकता है। कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र,

सुबुक्तगीन अंसारी, हरिश्चंद्र दूबे, शमशीर अंसारी, गुलजारी लाल उपाध्याय, जान मोहम्मद, शिव पूजन मिश्र, महेश मिश्र व शक्ति मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button