AZAMGARH News:प्राथमिक विद्यालयों में अच्छी सुविधाओं के साथ अच्छी पढ़ाई भी हो रही है -आशुतोष सिंह

अपने बच्चों का एडमिशन सरकारी विद्यालयों में करवाएं - संजय सिंह ग्राम प्रधान सरावां 

आजमगढ़ 15अप्रैल 2026 को न्याय पंचायत अवदह के सभी विद्यालयों का संयुक्त कार्यक्रम शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ साथ स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्राथमिक विद्यालय सरावां प्रथम में हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह रहे।विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष लल्लन यादव एवं ग्राम प्रधान संजय सिंह रहे।मुख्य अतिथि के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत, सहित अनेकों शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगो का मन मोहा।प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी के बच्चों द्वारा स्कूलवा में नमवा लिखा ल, बड़ा निक लागे हमरा देशवा के माटी,जीना है तो पापा शराब मत पीना जैसे गीतों पर बच्चों ने अपना शानदार प्रस्तुति दिया। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस शिक्षा चौपाल का उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता लाने के लिए किया गया है कि वह प्राथमिक विद्यालयों की शानदार व्यवस्थाओं के जान सके और अपने बच्चों का एडमिशन सरकारी विद्यालयों में कराते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करे।इस अवसर पर ए आर पी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार, मुन्नीलाल,महिमा राय, मीना राय,श्याम सुन्दर तिवारी,दिनेश यादव,ओमप्रकाश यादव ,मनीष गुप्ता शिक्षक प्रतिनिधिगण, देवेंद्र कुमार,शांतिदेवी,अनुराग रंजन, न्याय पंचायत अवदह के सभी शिक्षक साथी एवं अभिभावक , बच्चे एवं ठेकमा ब्लाक के अन्य सभी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।नोडल शिक्षक संकुल छबिराज चौहान ने आए हुए अतिथियों का न्याय पंचायत की ओर से आभार प्रकट किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button