केजरीवाल ने बनाया भ्रष्टाचार का कीर्तिमान, जनता सिखाएगी सबक : राजकुमारी ढिल्लों

[ad_1]

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लों ने रव‍ि‍वार को इलाके में जनसंपर्क क‍ि‍या और लोगों से वोट मांगे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही हूं। जनता का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। राजकुमारी ढिल्लों ने कहा क‍ि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दावा करते थे कि वह सबसे ईमानदार नेता हैं, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार में नया कीर्तिमान बनाया है। पार्टी ने ऐन मौके पर हमारा टिकट काटकर सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया, जो उनके साथ और हरि नगर की जनता के साथ विश्वासघात है। केजरीवाल ने टिकट बेचकर हमारे साथ धोखा किया है। यह लड़ाई अब सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे हरि नगर विधानसभा की है।

आपको बता दें कि राजकुमारी ढिल्लों ने टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल की एक रैली के दौरान भी राजकुमारी ढिल्लो ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, इससे रैली में हंगामा हुआ था।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली में आप सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बहुत अच्छा माहौल है। विधानसभा चुनाव को हम बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। जिस तरह से हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए हमें लगता है कि एक बार फिर से दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनने जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button