Azamgarh news:मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकली कलश यात्रा

रिपोर्ट:रिंकू चौहान
ठेकमा/आजमगढ़:विकास खंड ठेकमा में आज मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत बडगहन,भूलंडीह, खराट, सकरामऊ, सहनूडीह, बागपुर, बक्सपुर, बीकापुर ,खमौली,उसरी, तम्मरपुर ग्राम पंचायतो से ठेकमा बाजार होते हुए करीब हजारों की संख्या में गांव व क्षेत्र के लोगों के साथ गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई यह कार्यक्रम सभी ग्राम सभा के प्रधानों ने एक भव्य रूप में त्यौहार की तरह मनाए
और वीर शहीदों को याद कर। कलश यात्रा ठेकमा ब्लॉक पर समापन की गई ,इस कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी,अनिल कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुरज , एपीओ महीप पांडेए सफाई कर्मी राजाराम व रमेश समस्त अधिकारी,गण समस्त ग्राम प्रधान व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे



