आजमगढ़ में दोस्त की शादी में गया युवक लापता, तीसरे दिन एक्सप्रेस-वे किनारे मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
A young man who went to a friend's wedding in Azamgarh went missing, his body was found on the side of the expressway three days later; family members suspect murder.

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में दोस्त की शादी में शामिल होने निकला गोरखपुर का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाइक पहले अतरौलिया क्षेत्र के गदनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास लावारिस हालत में मिली और अगले दिन गोरखपुर-लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे उसका शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आजमगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के निवासी बाघागाड़ा ,टोला जीतपुर थाना गीडा, निवासी 26 वर्षीय जयसिंह निषाद पुत्र मिरधारी निषाद सोमवार शाम करीब छह बजे दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर से निकला था। मंगलवार सुबह भाई के फोन करने पर उसने बताया कि वह रास्ते में है
लखनऊ अग्निकांड के बाद आजमगढ़ में विशेष अग्नि सुरक्षा जांच अभियान शुरू
और जल्द घर पहुंच जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका।मृतक के भाई ने बताया कि, मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि जयसिंह की बाइक अतरौलिया टोल प्लाजा के गदनपुर के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली है। बाइक में चाबी भी लगी हुई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बाइक की पहचान की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और परिजनों ने देर रात तक तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली।
बुधवार सुबह गोरखपुर-लिंक एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 60 गदनपुर के पास जयसिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। शव की पहचान जयसिंह निषाद के रूप में हुई।मृतक के भाई दुर्गेश और प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला नहीं हो सकता। उनका कहना है कि यदि हादसा हुआ होता तो बाइक और शव एक ही स्थान पर मिलते। बाइक का एक दिन पहले मिलना और शव का दूसरे स्थान पर बरामद होना हत्या की ओर इशारा करता है। उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
जयसिंह पेशे से बढ़ई था और परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था। उसके पिता ऑटो चालक हैं। वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था,अभी शादी नही हुई थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।



