Azamgarh news:हर्षो उल्लास व शांति के साथ संपन्न हुआ पुत्र जीविका का पर्व

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:अतरौलिया ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत जुनारदार पट्टी ग्राम में बहुत ही शांति के साथ पुत्र जीविका का पर्व मनाया गया हर साल की भांति इस साल भी गांव की महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए निराजल ब्रत रखा था । और शाम होने पर गांव की सभी महिलाओं ने अपनी-अपनी थाली में पूजा की सामग्री को सजाकर गांव में स्थित काली माता के स्थान पर एकत्रित हुई जहां पर सभी महिलाओं ने एकजुट होकर सभी महिलाएं गोठ में बैठी व पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की । जहां पर सभी उपस्थित महिलाओं ने पुत्र जीविका से संबंधित मंत्रो के साथ पूजा अर्चना की वह अक्षत छिड़कते हुए अपने पूजा को समाप्त किया और एक दूसरे को प्रसाद का वितरण किया ।। वह उसके बाद सभी महिलाएं अपने-अपने घर चली गई यहां पर छोटे-छोटे बच्चे जो इधर-उधर खेल रहे थे वो मनमोहक दृश्य प्रतीत कर रहे थे ।।



