Azamgarh news:ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी चीनी लगी ट्रक दुर्घटना में एक मजदूर की मौत और ट्रक चालक सहित दो मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल

मामला आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बामोर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बम्हौर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस पर जा रहे चीनी से लदे ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में चीनी लदा ट्रक पलट कर खाई में गिर गया जिससे ट्रक में सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी तथा ट्रक चालक सहित दो अन्य मजदूर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उधर अंधेरे का फायदा उठाकर टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया। यूपीडा के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बता दें कि ओमप्रकाश पाल 20 वर्ष पुत्र निर्मल पाल निवासी ग्राम अहैतिया किशुनीपुर जनपद एवं थाना अम्बेडकर नगर ट्रक चालक है। घटना की रात वह अम्बेडकर नगर से ट्रक पर चीनी लादकर बिहार जा रहा था। रात में लगभग एक बजे वह मुबारकपुर थान क्षेत्र के बम्हौर गांव पूर्वान्चल एक्सप्रेस पर पहुंचा था कि साइड में खड़ा ट्रक रोड पर चढ़ा दिया जिससे ट्रक में टक्कर लग गयी। टक्कर लगने के बाद ट्रक पलट कर नीचे खाई में जा गिरा। ट्रक पर सवार मजदूर शुभम यादव 20 वर्ष पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम मरूआ जिला अम्बेडकर नगर की मौके पर ही मौत हो गयी। इसी ग्राम के मजदूर जगदीश यादव 22 वर्ष पुत्र अज्ञात और चालक ओमप्रकाश पाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में मृत शुभम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button