Azamgarh news:मेरा माटी,मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्रेटरी तथा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में निकाली गयी अमृत कलश यात्रा।

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत आज़ादी के 75वे अमृत महोत्सव के सम्पन्न होने के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकास खण्डों में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है जो 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगी। इसके तहत बिलरियागंज विकासखंड में खण्ड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता के निर्देशानुसार न्याय पंचायत क्लस्टर के तहत 9 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन शर्मा तथा अभय नाथ राय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान पाती खुर्द विजय यादव, ग्राम प्रधान पति पटवध कौतुक सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, ग्राम सभा मानपुर के प्रधान शिव बदन राम, हरखपुर ग्राम सभा के प्रधान प्रमोद चौहान, बसिला ग्राम प्रधान संत राज यादव, पांडे चवर प्रधान राम हरीश मौर्य, पहलवानपुर प्रधान संदीप शर्मा, सेठारी और भैसोड़ा प्रधान गोरख यादव, तोहफापुर के प्रधान रवि शंकर यादव के संयुक्त निर्देशन में समस्त ग्राम सभा से कलश यात्रा निकालकर डीजे, रथ और बैंड बाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्ति गीतों से गूंजायमान होकर विकासखंड बिलरियागंज के परिसर में उल्लास के साथ अमृत कलश यात्रा एक जुलूस के रूप में परिवर्तित हो गई।अमृत कलश यात्रा का उद्देश्य उन वीर जवानों का सम्मान करने से है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश के लिए गौरव का पल है और कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी गौरवमयी संस्कृति का परिचय देते हुए इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ब्लॉक मुख्यालय पर जॉइंट वीडियो अजय कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी राम आशीष सिंह की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सहायक प्रमोद कुमार, रामाशंकर यादव, रोजगार सेवक आशीष कुमार, सुनील यादव, विजय कुमार तथा सफाई कर्मी अशोक कुमार यादव, बिंदु राम एवं ग्रामीणों में दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव, विजय चौहान, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, अंकुर राय, सुंदरम राय आदि लोग मौजूद रहे।



