पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी में शामिल 3 वांछित अभियुक्त 

कब्जे से बरामद किया चोरी की टोंटी व भैंस बिक्री का खर्च के उपरांत शेष बचा 5,860 रुपया नगद बरामद 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। औराई थाना की पुलिस टीम ने चोरी की 2 घटनाओं में शामिल 3 वांछित अभियुक्त सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कब्जे से चोरी की टोंटी व भैंस बिक्री का खर्च के उपरांत शेष बचा 5,860 रुपया नगद बरामद किया गया। पूर्व में गिरोह में शामिल कुल-5 शातिर अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 168 पीस पीतल की टोटियां, चोरी की टोटी व भैंस बिक्री का कुल-24,000 रुपए नगदी बरामद कर जेल भेजा जा चुका है।

उक्त थाना क्षेत्र के तिवरी गांव में स्थित जीए इंफ्रा के स्टोर इंचार्ज श्याम सिंह राजपूत द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि 23/24 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुछ पेटियां पीतल की टोटी व नट बोल्ट चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर तत्समय ही थाना स्थानीय पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा-331(4), 305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं 30 दिसंबर को आवेदक रामधारी पाल निवासी भैदपुर चीनी मिल रोड द्वारा सूचना दी गई थी कि 22 दिसंबर की रात्रि में एक भैंस, एक पड़िया व एक पड़वा चोरी हो गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई। पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए उपरोक्त घटनाओं में शामिल 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 168 पीस पीतल की टोटियां व चोरी की टोटी व भैंस बिक्री का 24,000 रुपए नगद बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गिरोह में शामिल 3 वांछित अभियुक्तों सोहित तिवारी पुत्र स्व.अरविंद तिवारी निवासी खेमईपुर थाना ज्ञानपुर, सूरज पुत्र जयप्रकाश निवासी अलुवा थाना ज्ञानपुर व पंकज पुत्र लखन गौतम निवासी अलुवा थाना ज्ञानपुर जनपद को कटका रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की टोटी व भैंस बिक्री का खर्च के उपरांत शेष बचा कुल 5,860 रुपया नगद बरामद कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button