Azamgarh News:दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा योगा के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा योगा के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित

आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर डॉ. विपिन यादव के द्वारा योगा के 55 बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिले की दो क्रिएटर सिद्दी शर्मा एवं आफरीन को आजमगढ़ की विशेषता को उजागर करने और बेहतरीन वीडियो/फोटो शूट के लिए भी ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट की मंत्री संगीता वर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन जामा मस्जिद के ठीक सामने राजेश अरोड़ा के क्वालिटी फूड प्रतिष्ठान पर किया गया।

ट्रस्ट द्वारा आगे भी बच्चों के प्रोत्साहन के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जागरूकता अभियान, समय-समय पर ट्रैक सूट, कपड़े एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण जैसे कार्य किए जाते रहेंगे। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट हमेशा आजमगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहायता करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button