आजमगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त द्वय जिला अध्यक्षों का गर्म जोशी के साथ सगड़ी विधानसभा में हुआ स्वागत।

रिपोर्ट: रोशन लाल
बिलरियागंज/आज़मगढ़:आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल और लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव का स्वागत अंजान शहीद से होते हुए चुनहवा बाजार में ढोल नगाड़े के साथ किया गया। सगड़ी विधानसभा के चुनहवा बाजार में मंडल अध्यक्ष हरैया सुमन राय और युवा नेता आशीष सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह किया गया । बनकटा चौक पर प्रधान संघ पूर्व अध्यक्ष लौहर यादव ने स्वागत किया तो हरैया विकासखंड सभागार में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह के साथ सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वागत माला पहनाकर एवं मोमेंटो और उत्तरीय देकर किया गया ।खोजौली बाजार में स्वागत हुआ। रौनापार शाहिद तिराहे पर पहुंचकर दोनों जिला अध्यक्षों ने शाहिद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का माल्यार्पण किया। रौनापार से नई बस्ती में बिनोद साहनी ,जलपान कराया गया और फिर बघरवा, बेलकुंडा बाजार में अमित गुप्ता पप्पू के नेतृत्व में दोनों जिला अध्यक्षों का माला बनाकर स्वागत किया गया । लाटघाट बाजार में मनीष मिश्रा , नागेंद्र सिंह पटेल ने स्वागत किया ।लाटघाट से चौकों अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय स्वागत किया गया। ब्लॉक मुख्यालय से होकर जीयनपुर में वंदना सिंह की आवास पर चाय और स्वागत का कार्यक्रम किया गया ।स्वागत समारोह में सैकडो भाजपा के कार्यकर्ता पूरे जोश खरगोश के साथ ढोल नगाड़ा बजाते हुए फूल माला पहनकर स्वागत किया।



