Azamgarh news:बिजली विभाग के मीटर रीडरों से ग्रामीण जनता हुई परेशान घपले का लगाया आरोप

33/11 KV उपकेंद्र कम्हरिया खरिहानी बिजली विभाग के मीटर रीडर से ग्रामीण जनता परेशान है बिजली बिल पूरा जमा करने के बाद भी आरडीएफ लगाकर अवैध वसूली की जा रही है खरिहानी उपकेंद्र के अंतर्गत महमूंगगंज के निवासी रमाकांत विश्वकर्मा बताया कि पूरे महीने का बिजली बिल जमा कर चुके हैं जबकि मीटर रीडरों के द्वारा के द्वारा डीआरएफ दिखाकर 15000 एक्स्ट्रा बिल जनरेट कर दिया गया है वही इस बाजार के रहने वाले सूर्य बली गुप्ता ने भी बताया कि हमारा ₹10000 एक्स्ट्रा बिजली का बिल आया है वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि जब हम लोग उपकेंद्र पर जाते हैं शिकायत लेकर उसे केंद्र पर बैठे सभी कर्मचारी की बातों को नहीं सुनते हैं और हम लोगों को डांट कर भगा दिया जाता है कहा जाता है कि जहां जाना है वहां जाओ लेकिन यहां से नहीं हो पाएगा लेकिन ग्रामीण जनता ने जो बिजली का बिल भुगतान किया है सबके पास उसकी रसीद है।जब विद्युत उपकेंद्र के J E रितेश कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमको नहीं पता की कौन मीटर रीडर उस बाजार में जाता है ग्रामीण जनता ने जिला के बिजली विभाग के उच्चअधिकारियों के द्वारा मामले को संज्ञान लेकर मीटर रीडर पर कार्रवाई हो |



