विपक्षी दलों के लोग मानसिक तौर पर बीमार हैं : केशव प्रसाद मौर्य

[ad_1]

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर समूचे विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तीनों का बयान हिंदुओं, श्रद्धालुओं और महाकुंभ के खिलाफ है।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के लोग मानसिक तौर पर बीमार हैं। वे सभी अपना इलाज करवाएं। लोगों की आस्था को जो चोट पहुंचाने का काम किया गया है, उसके लिए पूरे देश से माफी मांगें। उन्हें श्रद्धालुओं और प्रदेश की जनता से भी क्षमा मांगनी चाहिए। इन्हें मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति की सजा पहले ही मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहा है, एक प्रकार से अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का समर्थन करके उस बयान को दोहराने का काम किया है, जो ऐसी धारणा और कामना करते हैं, उनका भी वही हाल होगा। समाजवादी पार्टी यूपी में समाप्तवादी पार्टी होगी। यहां कांग्रेस का अता-पता नहीं लगेगा। इस बार पश्चिम बंगाल में भी कमल का फूल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि संगम का जल स्नान करने योग्य है। दुष्प्रचार करना, अफवाह फैलाना, किसी अनहोनी का इंतजार करना, यह अखिलेश यादव एंड कंपनी की कोशिश है। जनता उसे समझ रही है। जनता का जनसागर प्रयाग में लगातार उमड़ रहा है। उनकी सेवा करने का काम सरकार कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता और मेला प्रशासन भी सेवा में जुटे हैं।

उन्होंने नेता विरोधी दल को सदन से निकाले जाने पर कहा कि सभापति के निर्देश का पालन करना हर सदस्य का दायित्व होता है। वो चाहे जिस पद पर हो, उन्होंने इंगित करने के बावजूद सदन का त्याग नहीं किया। उनके आचरण से पूरे सदन को चोट पहुंची है। इस प्रकार का आचरण किसी भी सदस्य को शोभा नहीं देता।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button