Azamgarh :बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज मौजूद रहेंगे जिले के दोनों सांसद कई जन प्रतिनिधि

बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज मौजूद रहेंगे जिले के दोनों सांसद कई जन प्रतिनिधि

मार्टीनगंज-आजमगढ़
रिपोर्ट शिवम सिंह
मार्टीनगंज तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बीते 28 फरवरी को संपन्न हुआ था तत्पश्चात अध्यक्ष पद के लिए प्रेमचंद को चुना गया वहीं पर मंत्री पद हेतु अमरनाथ यादव को चुना गया था वहीं अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे पूरी प्रक्रिया एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अवध राज यादव की देखरेख में संपन्न हुआ था वहीं पर निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया है जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने पद की शपथ लेंगे वहीं पर शपथ समारोह में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव व लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, क्षेत्रीय विधायक दीदारगंज कमलाकांत राजभर, मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू, उप जिला धिकारी रामानुज शुक्ल पूर्व अध्यक्ष राम सेवक यादव तहसील बार संघ लालगंज पूर्व अध्यक्ष बार संघ फूलपुर विजय सिंह एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव के साथ कई सहित कई माननीय सदस्यों की अगुवाई में शपथ ग्रहण समारोह 11:30 से शुरू होगा उक्त जानकारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष बार संघ मार्टीनगंज के प्रेमचंद व मंत्री अमरनाथ यादव के द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button