Azamgarh news:शतचंडी महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रहे लोग

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:रानी की साराय क्षेत्र में चल रहे माता मसानी मंदिर पर शारदीय नवरात्र की प्रथम दिन से चल रहे श्री शतचंडी महा यज्ञ एवं कथा का सातवां दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वही लोग परिक्रमा कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।श्री शतचंडी महायज्ञ में संध्याकालीन से देर रात तक राम कथा का श्रवण करने के लिए आसपास गांव के पुरुष और महिलाएं काफी संख्या में जुट रहे हैं।वही श्री राम कथा में पूज्य अंकित चतुर्वेदी महाराज जी ने बताया कि भगवान राम गुरुकुल के बाद अयोध्या को वापस लौटते हैं इसके बाद गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगने आते हैं। गुरु विश्वामित्र कहते हैं कि असुर समूह यज्ञ आदि को भंग कर दे रहे हैं रावण के द्वारा भेजे गए असुर यज्ञ में मांस के टुकड़े और हड्डियों को डाल दे रहे हैं जिससे यज्ञ बाधित हो जा रहा है जैसा कि राजन आप जानते हैं पृथ्वी पर यज्ञ होना आवश्यक है। गुरु विश्वामित्र के राम लक्ष्मण को मांगते ही राजा दशरथ व्याकुल हो उठते हैं और गुरु विश्वामित्र से कहते हैं कि इसके बदले मेरे प्राण मांग लीजिए। आग्रह के बाद गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण चले जाते हैं । गुरु विश्वामित्र यज्ञ को पूर्ण करते हैं। रास्ते में भगवान राम ने कई असुरो का संहार किया वही श्रापित अहिल्या को अपने चरण रज से श्राप से मुक्त किया ।इसके बाद वह जनकपुर को चले गए। महायज्ञ व राम में लोगों की काफी भीड़ हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button