Azamgarh news:पारस कन्या इंटर कॉलेज में डांडिया प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़ ।नवरात्र के पावन पर्व पर पारस कन्या इंटर कालेज में डांडिया प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाघाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक मुहम्मादपुर के खण्ड विकास अधिकारी डॉ आराधना तिरपाठी द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।विभिन्न भक्ति गानों पर कार्यक्रम हुआ जिसमें इस कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर चुने गए छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर प्राप्त रितिक यादव एवं ग्रुप द्वितीय स्थान पर दिव्यांशी एवं ग्रुप
तृतीय स्थान पर अंशिका एवं ग्रुप रही।कार्यक्रम को देखने के लिए विद्यालय परिसर के साथ-साथ विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे उनके इस हर्ष और उत्साह को देखते हुए तालिया से पंडाल गूंज उठा और समय-समय पर माता जी के जयकारा लगाते रहे जिसमें सभी छात्र-छात्राएं हर्ष उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा,ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा,मास्टर देवेंद्र मिश्र,नागेंद्र ,विकाश,राधिका सिंह,रीना यादव,पुस्तम सिंह,शैलेन्द्र रावत,संजय विश्वकर्मा,संदीप सिंह,रानी सिंह,रजिया,अविनाश ,हुमा खान,अरुण ,चंद्रभान,आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button