महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील : नीतीश कुमार
[ad_1]
![]()
पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने भरोसा भी दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।
नीतीश कुमार ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।”
इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’। अपनी सक्रिय भागीदारी से नए भारत का निर्माण करने वाली नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है। सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। प्रकृति व शक्तिस्वरूपा मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और सेवा के बल पर सम्पूर्ण समाज सर्वांगीण तरक्की कर रहा है। आइए, लिंग भेद से मुक्त होकर हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।”
–आईएएनएस
एमएनपी/एएस
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ



