आजमगढ़:नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पांडे

आजमगढ़:जहानागंज पुलिस में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार के जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 20.10.2023 को थाना जहानागंज की एक महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि दि0 17.10.23 को विपक्षी अमित पुत्र अरविन्द द्वारा वादिनी के घर में घुस कर वादिनी की लड़की उम्र लगभग 17 वर्ष के साथ छेड़खानी की गयी, मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में मु0अ0स0 461/23 धारा 323/504/506/452/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना के उ0नि0 सीताराम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अरविन्द राम ग्राम नेतपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ को शेरपुर बाजार से रविवार को लगभग 11.20 बजे शेरपुर बाजार से हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button