लोक अदालत: 55363 मामलों का निस्तारण किया गया
आपराधिक मामलों में कुल 636420 रुपए वसूल किए गए अर्थदंड वसूल

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एवं जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर सरपतहां के सभागार कक्ष में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है। जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं। इसमें किसी प्रकार की न तो हार होती है न तो जीत। मामले अन्तिम रूप से निस्तारित हो जाती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर का भ्रमण कर वादकारियों से भी उनकी समस्यायें सुनी गई तथा न्यायिक अधिकारियों व बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन के मामलों को निस्तारित कपरें। जिससे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ मिल सके तथा लोक अदालत की संकल्पना साकार हो सके। लोक अदालत में निस्तारण के लिए कुल 80562 मामले संदर्भित किए गए व कुल 55363 मामलों का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों में कुल 636420 रुपए अर्थदंड वसूल किए गए। सक्सेसन के मामले में कुल 30757 रूपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 602590 रूपए वसूले गए। एनआई एक्ट के मामलों में कुल 38685000 रूपए के समझौता धनराशि तय की गई। बिजली बिल बकाया संबंधित मामलों में 192988 रुपया की समझौता धनराशि तय की गई। जनपद न्यायाधीश के द्वारा कुल 6 मामले का निस्तारण किया गया। रत्नेशमणि त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, प्रकाश नाथ श्रीवास्तव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पवन कुमार तिवारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, शैलोज चंद्रा अपर जिला जज प्रथम, असद अहमद हाशमी अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, सबीहा खातून मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आरिफ अहमद अंसारी सिविल जज सी.डि., साधना गिरी सिविल जज सी.डि. प्रथम, वर्णिका शुक्ला सिविल जज सी.डि. द्वितीय, तरूणिना पांडेय सिविल जज सी.डि. तृतीय, अविनाश रंजन अपर सिविल जज सी.डि. त्वरित न्यायालय, शहनवाज मोहम्मद सिद्दीकी सिविल जज जू.डि.,शिंजिनी यादव अपर सिविल जज जू.डि. प्रथम, नीलम सिंह सिविल जज जू.डि. त्वरित न्यायालय महिला उत्पीडन, दिशा ओमरे सिविल जज जू.डि. त्वरित न्यायालय, अपर जिला जज एवं पॉक्सो प्रथम मधु डोगरा तथा अपर जिला जज एवं त्वरित न्यायालय द्वितीय लोकेश कुमार मिश्रा द्वारा मामले का निस्तारण किया गया।



