Azamgarh news:कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, बम्हौर पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन

बम्हौर पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना मुबारकपुर क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित बम्हौर पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का जोरदार स्वागत किया।

Jaunpur news:युवक की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उद्घाटन समारोह के दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास और सहयोग का मजबूत रिश्ता स्थापित करना भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

अपने सरल, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने उद्घाटन के बाद स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद ही अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उनकी सक्रिय कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन,क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने बम्हौर पुलिस चौकी को क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार तथा उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button