आंखे निकल लेंगे… मंत्री के बेटे अरुण राजभर के बयान में नया मोड़, पीला गमछा खरीदने से भयभीत लोग…

अजीत कुमार सिंह ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स जनपद बलिया
बलिया: जनपद बलिया के बांसडीह थाने में राजभर की पिटाई के बाद पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर उस क्षेत्र में पहुंचते हैं और जब यह मामला चर्चा में आता है तो दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया जाता है. मामला तूल तब और पकड़ लेता है जब अरुण राजभर अपने बयान में कहते हैं कि पीले गमछे का जो अपमान करेगा उसकी आंखें निकाल लेंगे अब इसको लेकर बलिया जनपद का एक चर्चित किसान नवीन कुमार राय उर्फ चुन्ना राय जो अपने आपको अनपढ़ गवार बताते है SP और DM से सुरक्षा की गुहार लगाए है. यह अजब गजब मामला इस पूरे मामले को एक अलग मोड़ दे दिया है. इस किसान की माने तो ओम प्रकाश राजभर राजभर का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है. इनको हर चीज अपना ही दिखाई दे रहा है. कभी हनुमान जी को राजभर समाज के बताते हैं तो कभी उनके बेटे पीला गमछा को अपमानित करने वालों की आंखें निकालने की बात कह रहे हैं. बताया कि अब बहुत डर लग रहा है पीला गमछा खरीदने में की कही अरुण राजभर आंख न निकल ले. इधर रामनवमी का दिन आ रहा है जिसमें कलश पर पीला वस्त्र लगाया जाता है. पीला वस्त्र ओपी राजभर का नहीं बल्कि, शुभ का संकेत है आगे सुनिए…



