डम्फर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दम्पति घायल, जिला अस्पताल रेफर

 

अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

सागरपाली बलिया

फेफना सागरपाली थम्हनपुरा मार्ग पर रविवार को बाइक को पीछे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए मिट्टी लाने जा रही डम्फर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया

रविवार सायं क्षेत्र के इंदरपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे।नरेंद्र जैसे ही थम्हनपुरा पुल पार किये की पीछे से आ रही डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे असन्तुलित हो बाइक व उसपर सवार दम्पति नीचे गिर गए जिससे पीछे बैठी ज्योति के सर व पैर में गम्भीर चोट आई व उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।इस दुर्घटना से कुछ देर के लिए इस मार्ग पर अफरा तफरी मच गई व जाम जैसी स्थिति हो गयी।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष फेफना अजय कुमार त्रिपाठी ने मामला शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रीनफील्ड के लिए मिट्टी ढो रहे सभी डम्फर जहाँ सदैव ओवर लोड होकर तेज गति से चलते है वही अपने अपने नम्बर प्लेट को निकाल कर रख देते है जिससे कोई दुर्घटना होने पर ट्रक की पहचान छुपाई जा सके और इस पर पुलिस प्रशासन भी मौन ही रहता है

Related Articles

Back to top button