Azamgarh news:कन्धरापुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपये का इनामिया गिरफ्तार

आजमगढ़:कंधरापुर पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25000 के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक 27.09.2023 को वादी मुकदमा ब्रह्मदीन पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना कन्धरापुर आजमगढ़ के लिखित तहरीर के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट के आधार पर थाना कंधरापुर पर मु0अ0सं0 278/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 बनाम 1.रामचेत निषाद पुत्र स्व0 मोती निषाद निवासी ग्राम भोर्रामकबूलपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 2.अहमद उर्फ शेरु पुत्र सोहराब अहमद ग्राम नसीरपुर थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ़ 03.मो0 आरिफ पुत्र युनुस ग्राम सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 04.विरेन्द्र निषाद पुत्र रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ 05.इन्दल निषाद पुत्र रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ 06 गीता निषाद पत्नी रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त गिरोह द्वारा बनाकर गोवध व गोतस्करी जैसे अपराध कारित करते है। 28.09.2023 को 1.रामचेत निषाद पुत्र स्व0 मोती निषाद निवासी ग्राम भोर्रामकबूलपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 2. गीता निषाद पत्नी रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ 3. अहमद उर्फ शेरु पुत्र सोहराब अहमद ग्राम नसीरपुर थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया था। शेष 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष ब्रम्हदीन पाण्डेय मय हमराह द्वारा मंगलवार को थाना कंधरापुर पर मु0अ0सं0 278/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त विरेन्द्र निषाद पुत्र रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को गांव भोर्रामकबूलपुर सड़क के पास समय 05.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



