Azamgarh news:पुलिस अधीक्षक ने तीन थाना अध्यक्षों को किया सम्मानित

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद

बिंद्राबाजार/ आजमगढ़:सर्वश्रेष्ठ CO व थाना प्रभारी किए गए सम्मानित। अंतिम तीन रैंक पाने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी व 30 दिवस में रैंक में सुधार लाने के लिए दिए गए निर्देश थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। यह प्रणाली कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उनपर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं। 30 बिंदुओं पर कुल मिलाकर जिस थाने को सर्वाधिक अंक माह में प्राप्त होंगे वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाएगा ,प्रथम स्थान  थाना प्रभारी अहरौला सुनील दुबे व  द्वितीय स्थान – तत्कालीन थाना प्रभारी मेंहनाज पुरअनिल कुमार ।तृतीय स्थान – थाना प्रभारी मुबारक पुर राजेश कुमार व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी – डिप्टी एस पी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी CO लालगंज। उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।अंतिम 03 स्थान पर रहे थाना अतरौलिया, सिधारी एवं थाना रौनापार के थाना प्रभारी को चेतावनी के साथ 30 दिवस का समय सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button