राहुल गांधी के बारे में अनाप-शनाप बोला तो अच्छा नहीं होगा : इरफान अंसारी

[ad_1]

रांची, 21 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘पॉलिटिकली अनफिट’ बताने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा के बयान का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें चेतावनी दी है।

शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “संबित पात्रा खुद अनफिट हैं… एज हेल्थ मिनिस्टर मैं यह बता रहा हूं… ही इज अनफिट… राहुल गांधी पर बोलने से पहले संबित पात्रा बार-बार सोचो-समझो, तोलो, फिर बोलो… नहीं तो अच्छा नहीं होगा।”

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी जी हमारे आन, बान और शान हैं… उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता। वह हैं, तभी हम लोग जीतकर आए हैं, हम लोग मंत्री बने हैं। लोग उनको प्यार करते हैं। लोग उनको मानते हैं। उन्हें सम्मान देते हैं। उनके बारे में आप अनाप-शनाप कैसे बोलेंगे।”

अंसारी ने संबित पात्रा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो वह झारखंड में आकर राहुल गांधी के बारे में एक शब्द भी बोलकर दिखाएं, फिर देख लें कि क्या होता है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने कर्नाटक विधानसभा में सरकारी ठेकों में चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण लागू करने वाला बिल पास किए जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जोरदार जुबानी हमला किया था।

उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पॉलिटिकली अयोग्य हैं, इसलिए वो तुष्टिकरण के माध्यम से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। आज 4 प्रतिशत से शुरू हुआ है, वो एक दिन 100 प्रतिशत तक करने की इनकी मंशा है।

पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर सिद्धारमैया सरकार ने यह किया है। उन्होंने कहा कि केटीपीपी नाम का ये बिल तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। वक्फ बोर्ड लैंड जिहाद था और ये कॉन्ट्रैक्ट जिहाद है।

–आईएएनएस

एसएनसी/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button