जुमा की नमाज अदा कर मुल्क के तरक्की की मांगी दुआएं

लगभग हर मस्जिदों में हुई नमाज से पहले फितरा व जकात पर तकरीर 

 

भदोही। माहे रमजान का इस शुक्रवार को तीसरा जुमा रहा। ऐसे में नगर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदें नमाजियों से भरी रही। जुमा की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। तमाम रोजेदारों ने रोजा रखकर जुमा की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की तथा खुशहाली की दुआ की गई।

इस दौरान शुक्रवार को पवित्र रमजान माह का 20 रोजा रहा। वहीं यह रमजान का तीसरा जुमा रहा। अगले शुक्रवार को पवित्र रमजान का अंतिम जुमा यानी अलविदा होगी। जिसमें अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। ऐसे में मुसलमान भाइयों द्वारा रोजा रखकर अल्लाह की खूब इबादत की जा रही है। जुमा के कारण मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रही। इस दौरान लगभग सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा करने से पहले मस्जिद के इमामों ने इस पवित्र माह में बरसने वाले अल्लाह की रहमतों और बरकतों के बारे में मोमिनों को बताया। उन्होंने कहा कि इस समय रमजान माह का आखिरी अशरा शुरु हो जाएगा। ऐसे में अपनी इबादतों के जरिए जितना भी हो सकें नेकियां कमा सकें लें। इसके साथ ही रमजान में दिए जाने वाले जकात और फितरा पर तकरीर की गई। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज से पहले सभी को फितरा व जकात निकालना जरूरी है। हो सके तो ईद के चांद का इंतजार न करें। उससे पहले ही अपने फितरे और जकात के पैसे को निकाल दें। ताकि गरीब भी अच्छे से ईद का त्योहार मना सकें। वहीं एतिकाफ पर भी उनके द्वारा तकरीर की गई।

Related Articles

Back to top button