आजमगढ़ में हिस्ट्रीशीटर को फोन कर बुलाया,गोली मारकर की हत्या
मृतक पर कई मुकदमे दर्ज हैं।इसमें गोवध,गेंगस्टर सहित थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।

आजमगढ़:अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी बेलाल अहमद 24वर्ष पुत्र मुस्तकीम की रात्रि लगभग 8:30 पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार का हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेलाल को गांव के बाहर कुछ दूरी पर कुछ लोगों द्वारा फोन कर बुलाया गया जैसे ही बेलाल वहां पहुंचा अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मृतक बेलाल के ऊपर गोवध के मुकदमे दर्ज थे इसी वर्ष 19 मार्च को उसकी हिस्ट्री शीट खोली गई थी। हत्या के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और जल्द से जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।



