आजमगढ़:थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने संभाल गंभीरपुर थाने का प्रभार

(सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम/राहुल पांडे)
आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चार थाना प्रभारी का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर उन्हें कार्य मुक्त किया गया वहीं कई थाना प्रभारी का इधर से उधर स्थानांतरण किया गया। उसी क्रम में बरदह थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का स्थानांतरण गंभीरपुर थानाध्यक्ष के रूप में हुआ है। सोमवार को नवागत थानाध्यक्ष गंभीरपुर विनय कुमार सिंह ने अपना कारभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बताया कि प्राथमिक स्तर पर उनका ध्यान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब आदि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा,थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने थाने में पेंडिंग अपराधों की जानकारी ली।



