कांग्रेस ने बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर किया विचार।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए जिस तरह से कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए देश में अपना सर्वस्व निराशा और कर दिया इस तरह से हम सभी को अपने कड़े मेहनत से संगठन को मजबूत बनाते हुए देश और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना होगा कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी तभी हम लोग देश और समाज को लेकर आगे बढ़ पाएंगे इसमें सभी के लिए सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने की बात भी कही गई संगठन के इस बैठक को को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल ने कहा।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने देश के लिए जो संविधान समर्पित किया उसी के कारण समाज का हर वर्ग सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है। इसी को लेकर 28 अप्रैल को बस्ती में राज्यस्तरीय सम्मेलन कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए गांव गांव में जाकर अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के बिना इस देश मे दबे कुचले व गरीबों का भला नही होने वाला है। पूर्व जिला प्रवक्ता भरत मणि त्रिपाठी ने कहा की जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से परेशान हो गई है अब उसे अपना बेहतर भविष्य कांग्रेस में ही नजर आ रहा है। बैठक को युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय, रितेश मल्ल पिंटू, मोहन प्रसाद,बदरे आलम,प्रेमचन्द वर्मा,शिवलाल वर्मा, सुरेन्द्र यादव, विपिन पांडेय,सैयद फिरोज अहमद, राहुल मिश्र, रोहित यादव, परमानंद प्रसाद,सुच्चन खान,मोहित कुमार, यूसुफ खान,जाबिर खान आदि ने सम्बोधित किया।


