नगर पालिका में अवैध कब्जा धारकों पर चला नगर पालिका का बुलडोजर। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज नगर पालिका ने पुलिस सहयोग से अवैध कब्जा हटवाया ।नगर के लोगो द्वारा वर्षो से सड़क किनारे अवैध कब्जा किया गया था जिसे नपा ने अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत नगर स्थित पटेल नगर पश्चिमी के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर नपा द्वारा कब्जाधारियों को कई बार नोटिस दिया परंतु उसके बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा नही हटाया नहीं । बाध्य होकर पालिका परिषद ने पुलिस के सहयोग से अवैध कब्जाधारियों के चंगुल से भारी नोक झोक के बाद खाली कराया गया। अवर अवसर अभियंता अवनीश राय के नेतृत्व में भारी संख्या भारी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी और पुलिस बल अवैध कब्जाधारी मैना पत्नी हरि नारायण भुर्जी व मुन्नी बानू पत्नी फिरोज सौमानी तथा मनु लाल जायसवाल पुत्र मुरलीधर जायसवाल द्वारा किए गए अतिक्रमण से अवमुक्त कराया गया। नपा प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए अवैध कब्जाधारियों को पांच नोटिस दिए जाने के बाद न हटाने पर कार्यवाही की गई है । जबकि सपा नेता राजन भुर्जी ने पुलिस और नपा प्रशासन पर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि हम लोगों के द्वारा किसी प्रकार अतिक्रमण नहीं किया गया, और ना ही नपा के द्वारा किसी प्रकार की नोटिस ही दी गई । बावजूद पुलिस और नपा प्रशासन द्वारा मारपीट कर हम लोगों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया और थाने में बैठाकर हम लोगों का जबरन जेसीबी द्वारा चबूतरा तोड़ दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि राजन भुर्जी, दुर्गेश भुर्जी, दीपू भुर्जी, पुत्र हरिनारायण एवं मैना देवी पत्नी हरि नारायण , फिरोज समानी पुत्र जान मोहम्मद, मुन्नी समानी पत्नी फिरोज समानी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button