Mumbai news:शंकराचार्य को अपमानित करने वाली कांग्रेस को सत्ता में आने नहीं देंगे : बाबू भाई भवानजी

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई : वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए पूज्य शंकराचार्य जी के अपमान को हम सब सनातनी न भूलेंगे और न ही भूलने देंगे। कांग्रेस यह कर सकी, कारण उनके पास सत्ता थी। इसलिए हम कांग्रेस को कभी सत्ता में नहीं आने देंगे Iआज एक बयान में भवानजी ने कहा कि आज से ठीक 19 वर्ष पहले, 11 नवंबर 2004 को हम हिंदुओं के सर्वोच्च धर्मगुरू, कांची कामकोटी पीठ के शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वतीजी को हत्या के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर जेल में डाला गया था।उन्होंने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी पर हत्या के झूठे आरोप लगाये गये थे । दो सप्ताह के बाद, उन पर दो वर्ष पुरानी एक और घटना का वारंट जारी किया गया । यह सब इसलिये की शंकराचार्य जी को जमानत न मिल सके । लगभग दो महीने हमारे पूज्य शंकराचार्य जेल की सींखचों में बंद रहे।उन्होंने कहा कि उस वक्त केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार थी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री, जयललिता के साथ मिलकर, सोनिया गांधी ने यह गिरफ्तारी कराई थी। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। वहां के महबूब नगर में जाकर तमिलनाडु पुलिस ने, त्रिकाल पूजा के बीच शंकराचार्य जी को गिरफ्तार किया था।भवानजी ने कहा कि यह बहुत बड़ा षडयंत्र था। हमारे सनातन पर यह सीधा हमला था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रणव मुखर्जी ने अपनी पुस्तक, ‘The Coalition Years 1996 2012’ मे लिखा है,कि कैबिनेट की बैठक में मैंने इस मसले को उठाया था। मैंने सवाल पूछा था, कि क्या देश में धर्मनिरपेक्षता का पैमाना सिर्फ हिंदू संत – महात्माओं तक ही सीमित है ? क्या किसी राज्य की पुलिस किसी मौलवी को ईद के मौके पर गिरफ्तार करने की हिम्मत दिखा सकती है ? सारे कॅबिनेट मे खामोशी छा गयी थी।पूज्य शंकराचार्य जी को, दस वर्षों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बाइज्जत, ससम्मान निर्दोष मुक्त किया।
उन्होंने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी के इस अपमान को हम सब सनातनी न भूलेंगे और न ही भूलने देंगे। कांग्रेस यह कर सकी, कारण उनके पास सत्ता थी। इसलिए हम फिरसे कांग्रेस को सत्ता में आने नहीं देंगे I



