आजमगढ़:अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:मेहनाजपुर पुलिस ने अवैध तमंचा का कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना के उ0नि0 कलामुद्दीन मय हमराह थाना हाजा से ग्राम डण्डवल की तरफ जा रहे थे कि बरवां मोड़ के पास सामने से आता हुआ एक व्यक्ति पुलिस की मोटरसाईकील को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा जिसे शक होने पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राकेश उर्फ भरकुश राजभर पुत्र स्व0 बेचई राजभर निवासी ग्राम बरवां थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष बताया जिसके पास से 01 तमन्चा .12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ जिसे सोमवार की भोर लगभग 04.45 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/23 धारा 3/25 A Act पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button