डीएम सिंह गहरवार नेतृत्व मे निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा*

तिरंगा रैली व पद यात्रा में गूंज भारत माता के तराने  भदोही व नईबाजार में हुआ आयोजन, उमड़ी भीड़

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहीl शहर के साथ ही पूरे जनपद में मंगलवार को तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरियां निकाली गई। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों व गुरुजनों ने आजादी के महत्व से आमजन को अवगत कराया। समूची कालीन नगरी तिरंगे में नजर आ रही है।

शहर के नेशनल तिराहे से युवा नेता व जनता दल यू के प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो रजपुरा चौराहा, मेन रोड, मर्यादट्टी, एकता तिराहा होते हुए स्वामी विवेकानंद चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि जौनपुर के पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने आजादी दिलाने वाले शहीदों के जीवनी के बारे में बताया। कहा कि आज के भारत की ओर किसी भी मुल्क की हिम्मत नहीं है कि आंख दिख सके। डीएम सिंह गहरवार ने यात्रा में उमड़े जन सैलाब को धन्यवाद दिया। तीखी धूप व उसम में ही लोग पैदल सात किलोमीटर चले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश राय, लवकेश सिंह, महबूब बेग समेत बड़ी तादात में लोग रहे। इसी तरह नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा दिलीप गुप्ता की अगुवाई में नईबाजार में पद यात्रा निकाली गई। नई बाजार गोपाल विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर विद्यार्थियों संघ भारत माता की जय घोष कर हाथ में तिरंगा लेकर पूरा नगर भ्रमण किए। इस मौके पर जिला महामंत्री सत्यशील गुप्ता गुरु जी, लालता प्रसाद सोनकर, विनोद सोनकर, नंदलाल यादव, विनय उमर, अरविंद मौर्य, गिरधारी जायसवाल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button