आजमगढ़:हायरे चोरों की सीनाजोरी फिर किए गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद

बिंद्रा बाजार/आजमगढ़:अभी एक पखवारा भी नहीं बीते होंगे की गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लगभग दर्जन भर चोरियां हो चुकी हैं इन सब मामलों में पुलिस दिन-रात मेहनत करके चोर और चोरी गए माल को तलाश तो रही है किंतु इसी बीच में फिर एक बार चोरों ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी करके पुलिस को चुनौती दे दिया है।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के  थनौली गांव में 3 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ  साफ मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के थनौली गांव निवासी अखिलेश सरोज पुत्र धनुषधारी सरोज के परिवार 3 दिसंबर की रात में खाना खाकर सोए हुए थे मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के गेट का चैनल का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर आलमारी में रखे गहने सहित 50000 नगदी उठा ले गए। सुबह परिजनों ने अलमारी का ताला टूटा देख स्तभ रह गए ह। आलमारी में रखें सोने का हार ,तीन अंगूठी, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन जोड़ी पायल, सोने की चेन ,नथिया ,मांग टीका सहित लगभग 6 लाख के जेवर सहित 50000 नगदी उठा ले गए सूचना पाकर गंभीरपुर पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड वह फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड की मदद से सिवान में पांच बकसे टूटे हुए मिले प्रार्थी ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button