Azamgarh News:देवगांव आर्य समाज के नवगठित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन, विद्युत चौरसिया बने प्रधान*

*देवगांव आर्य समाज के नवगठित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन, विद्युत चौरसिया बने प्रधान*

लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव स्थित आर्य समाज में रविवार को आयोजित बैठक में नवगठित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया ।सर्वसम्मति से विद्युत चौरसिया को आर्य समाज का प्रधान चुना गया। वहीं सुरेंद्र गुप्ता एवं राजकुमार गुप्ता को उप प्रधान, रामजी (मुन्ना चौरसिया) को मंत्री, धीरेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राजकुमार जायसवाल को सह-कोषाध्यक्ष तथा रजनी चौरसिया को उप मंत्री मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कल्पनाथ गुप्ता (पूर्व प्रधान), अमरनाथ गुप्ता, जवाहिर सेठ, राजेश यादव एवं संतोष गुप्ता का चयन किया गया। इसके अलावा सुरेंद्र गिरी और महेंद्र चौरसिया को आर्य वीर दल का अधिष्ठाता तथा आनंद यादव को प्रांतीय सभा का सदस्य मनोनीत किया गया।बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एवं वैदिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर धीरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, काशी चौरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र मुनि, रमेश चंद्र अग्रवाल एवं विनोद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथि के रूप में सहभागिता कर नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button