मुंबई:63 वर्षीय बुढ़ी माँ के शिकायत पर मनपा एल वार्ड कनिष्ठ अभियंता रणजीत चव्हाण की चेतावनी, दे डाली मकान तोडऩे की धमकी

अवैध नवनिर्माण होने की शिकायत करने पर पीड़ीत को ही मिली घुडक़ी

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

कुर्ला एल वार्ड प्रभाग-161 के क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत करना भी मंहगा पड़ रहा है। शिकायत का निराकरण करने वाले कनिष्ठ अभियंता रणजित चौहान मौके पर बीएमसी के किसीं अधिकारी को भेजकर अवैध निर्माण पर कारवाई की जगह शिकायकर्ती के मकान की नपाई तो करते हैं, लेकिन साथ ही मकान को तोडऩे की धमकी भी देने लग जाते है।
दरअसल पिछले दिनो वार्ड -161 सुपर कॉ.ऑप.हाऊसिंग सोसायटी एलबीएस नगर मस्जिद गली खाडी न.3 नेताजी नगर 90 फिट रोड कुर्ला -400072 में अवैध नवनिर्माण करने वाले अशफाक खान के 4 मंजिला धोखादायक अवैध नवनिर्माण से बगल के रहने वाली 63 वर्षीय बुढ़ी माँ श्रीमती सितारा खातून ताज मोहम्मद खान का मकान अवरुद्ध होने लगा । इसकी शिकायत बुढ़ी माई ने एल वार्ड मनपा में लिखित स्वरूप मे की शिकायत करने के उपरांत उक्त चार मंजिला अवैध नवनिर्माण को दिंनांक -28/11/2023 को नोटीस संख्या-L/DO1L/161/354 -MMC ACT /L1045NO1 स्टॉप वर्क नोटीस भी जारी किया गया था जिससे अवैधनिर्माणक अशफाक खान बुढ़ी माँ के बेटे इमरान पर जानलेवा हमला भी किया था जिसके विरुद्ध दिनांक 17/11/2023 को साकीनाका पुलीस ठाणे मे एन .सी .दर्ज है बताना चाहता हू कि प्रभाग -161 के कनिष्ठ अभियंता रणजीत चव्हाण ने आक्रोशित होकर अपनी खीझ अवैध नवनिर्माण पर कारवाई करने के बजाय बुढ़ी माँ को ही डरा धमका रहे है और कहा अगर आप अशफाक से सेटलमेंट नही करोगी तो आपका जो मकान बना है उस मकान को भी तोडऩे की चेतावनी दे दी है। मनपा कनिष्ठ अभियंता इस पर भी ध्यान नहीं दिया कि यह मकान करीब 35 वर्ष पुराना है ।सुत्रो से ज्ञात जानकारी अनुसार उक्त भ्रष्ट कनिष्ठ अभियंता रणजीत चव्हाण ने अवैधनिर्माणक अशफाक खान से बडे पैमाने पर रिश्वत ली है जिससे यह अधिकारी कारवाई करने के बजाय अवैध निर्माण को संरक्षण देने मे लगा है ।मैं इस खबर के माध्यम से महाराष्ट्र के आदरणीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अजित दादा पवार व मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल से अनुरोध करता हू की उक्त प्रकरण की जांच करते हुये उचित कारवाई के आदेश दे व बुढ़ी मा को न्याय दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button