Azamgarh news:वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस भाषण, युवा संसद,वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता

On the second day of the anniversary speech, youth parliament, debate and writing competition

लालगंज/आजमगढ़:श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालगंज, आजमगढ़ में वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर भाषण, वाद विवाद, युवा संसद और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं की भागीदारी ज्यादा रही । भाषण प्रतियोगिता के संयोजक डॉ सुनील कुमार सिंह ,वाद विवाद प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ दीपमाला मिश्रा, युवा संसद प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ संगीता वर्मा, निबंध लेखन प्रतियोगिता के संयोजक सर्वेश कुमार ने प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने सभी प्रतियोगियों को आशीर्वचन से सुशोभित किया। कार्यक्रम के सूत्रधार के रूप में डॉ नीरज श्रीवास्तव एवं डॉ अतुल कुमार यादव ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button