Azamgarh news:बरसात के मौसम के चलते पशुओं में हो रही बीमारी से बचाव के लिए पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा गांवों में चल रहा टीकाकरण
Vaccination in villages by Veterinary Department to prevent disease in animals due to rainy season.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एल यादव के द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुओं की बिमारी खुर पका,मुंह पका का टीकाकरण 45 दिन तक करवाया गया है। बरसात का मौसम होने के नाते पशुओं में तमाम बीमारियां चल रही है। जिसमें एक विशेष बीमारी चंपी का भी कुछ पशुओं में होना पाया गया है। जिसमें पशु अपनी जान तक गवा देते है। ऐसी परिस्थितियों में डॉ बी एल यादव द्वारा अपने स्टाफ के साथ गांव-गांव में घूम कर पशुओं में एलएसडी का टीकाकरण वृहद पैमाने पर किया जा रहा है। बुधवार को भी सुबह डॉक्टरों और पशुधन विकास अधिकारी की टीम द्वारा मुहमदपुर गांव में लगभग सैकड़ो गाय, भैंसों में टीकाकरण किया गया। बिलरियागंज ब्लॉक तथा नगर पालिका को मिलाकर कुल 166 ग्राम सभाएं आती है। कुल मिलाकर 166 ग्राम सभा में लगभग 25000 पशु हैं। जिसमें 66 ग्राम सभा बिलरियागंज पशु चिकित्सा अधिकारी के अंडर में है। जहां नित्य ही पशुओं को सैकड़ो की संख्या में टीकाकरण किये जा रहे हैं। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार तथा देवेंद्र यादव पशुधन प्रसाद अधिकारी, जहीर अहमद, वीरेंद्र, शेखर, किशन कुमार, नीतीश, राकेश कुमार, सत्येंद्र यादव ,बलराम यादव आदि लोग उपलब्ध रहे।



