Azamgarh news:माहुल के ऐतिहासिक मेला की निगरानी करेगा ड्रोन कैमरा, 11 दुर्गा पंडाल रहेंगे आकर्षण का केंद्र

वाहन प्रवेश रहेगा वर्जित, माहुल के चारों सड़कों पर रूट डाइवर्जन

माहुल(आजमगढ़)। नगर पंचायत का ऐतिहासिक मेला मंगलवार को लगेगा। माहुल के मेले में 11 स्थानों पर लगे दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र हैं। मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहेगी। मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन कैमरे से भी होगी।नगर में स्थापित 11 दुर्गा पांडाल माहुल मेला का मुख्य आकर्षक का केन्द्र होगा। शांति और सौहार्द के साथ मेले को संपन्न कराने के लिए दिन में दो बजे से शाम आठ बजे तक वाहन प्रवेश वर्जित रहेगा। जिसमें अंबारी की तरफ से आने वाले वाहनों को अंबारी बाजार से घुमा दिया जाएगा। इसी तरह अहरौला की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां के गौसपुर मोड और पवई की तरफ के वाहनों को शहराजा के पास से और फूलपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को समसल्लीपुर मोड के पास से घुमा कर गंतव्य पर भेजा जाएगा। माहुल नगर पंचायत में 11 जगहों पर दुर्गा पांडाल लगाया गया है। रंगीन झालरों से माहुल को सजाया गया है। जो माहुल मेला का मुख्य आकर्षक का केन्द्र होगा। यहां के गांधी मार्ग पर लगने वाले महिलाओं के मेले में पुरुष प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। जिसके लिए यहां के मुख्य चौक और कुरैशी चौक पर व्यापक रूप से महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात रहेगा। यही नहीं मेले की निगरानी हेतु कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी बल तैनात जगह जगह तैनात रहेगी। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के साथ ही साथ अहरौला और माहुल चौकी की पुलिस मेले में लगातार चक्रमण करते हुए उपद्रवियों पर नजर भी रहेगी।इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार का कहना है क्षेत्र का यह सबसे बड़ा मेला है भारी भीड़ उमड़ती है। मेले को शांति पूर्ण संपन्न कराने में जो भी तत्व खलल डालेगा पुलिस उस पर कठोर कार्यवाही करेगी। शांति और सौहार्द से किसी भी प्रकार का समझौता पुलिस नहीं करेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button