Azamgarh news :महामहिम राज्यपाल के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तैयारी की किया समीक्षा
महामहिम राज्यपाल के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तैयारी की किया समीक्षा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह मे महामहिम राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत आज कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री गंभीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, सीओ सिटी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



