Azamgarh news :साइबर टीम ने सेंट जेवियर स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

साइबर टीम ने सेंट जेवियर स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

आज सोमवार को साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना तरवा जनपद आजमगढ़ द्वारा सेण्ट जेवियर्स इण्टर कालेज तरवा में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व विघायार्थीगणो को साइबर अपराध से सम्बन्धित डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग स्कैम, इमोशनल मैनिपुलेशन, नौकरी का झांसा, पार्सल स्कैम, निवेश धोखाधड़ी, लोन व क्रेडिट स्कैम, सोशल मीडिया एकाउण्ट हैक, शापिंग व पार्सल आदि फ्राड़ व उनसे बचने के तरीके जैसे डिटेल शेयर न करना, स्पैम काल न उठाना, पासवर्ड या ओटीपी शेयर न करना, अनजाने लिंक पर किल्क न करना आदि बचाव के तरीके बताये गए तथा फ्राड होने पर साईबर हेल्पलाइन नं0 1930 तथा साईबर हेल्पलाइन बेबसाइट WWW.Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने के बारे में बताया गया तथा थाना स्तर से सहायता प्राप्त करने के लिए थाने पर साईबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया ।
जागरूकता अभियान पुलिस टीम थानाध्यक्ष तरवां, उ0नि0 अतुल मिश्रा, म0का0 पूजा सिंह, का0 संजय यादव, का0 सौरभ सिंह, का0 अजय यादव, का0 विपिन यादव थाना तरवा जनपद आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button